न्यूजीलैंड से पहले वनडे में जीत छीन लेने वाले भारत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रोहित शर्मा फेल, कोहली ने खेली ‘विराट’ पारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं. रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन उसके बाद विराट कोहली और कप्तान शुभमन गि ल ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए 113 रन की साझेदारी कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. देखिए मैच के 5 हीरो.
